बोकारो, अक्टूबर 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले झारखंड के चयनित खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। क्लस्टर व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों का डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में रविवार से पहुंचना शुरू हो गया है। शिविर में बास्केटबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस और बैडमिंटन के विशेषज्ञ प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर की तैयारियों का विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ जोन 'के' एसके मिश्रा ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों व अधिकारियों को खिलाड़ियों के आवास, भोजन और प्रशिक्षण सहित अन्य आ...