डीएवी 4 में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्टस मीट 21 अगस्त से
बोकारो, अगस्त 20 -- डीएवी 4 में 21 व 22 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 वर्ग के बालक व बालिका प्रतिभागी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन करेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, लॉन टेनिस व जिम्नास्टिक्स जैसे पांच प्रमुख खेलों का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। खेल के इस महोत्सव में करीब 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए डीएवी 4 के प्राचार्य सह क्लस्टर इंचार्ज एसके मिश्रा ने बताया प्रतियोगिता के दौरान पद्मश्री दीपिका कुमारी, ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। वहीं ओलंपियन व अर्जुन पुरस्कार विजेता अतनु दास व अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.