बोकारो, जुलाई 2 -- डीएवी सेक्टर-4 में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर सुरक्षा व साइबर अपराध, पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों व नशा मुक्ति विषयों पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाते हुए उनमें सुरक्षित, जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (यातायात) नितिश कुमार तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सेक्टर-6 संगीता ने अपने सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा आज तकनीक ने जहां ...