धनबाद, जनवरी 22 -- कतरास, प्रतिनिधि। डीएवी 2 उच्च विद्यालय, कतरासगढ़ परिसर में बुधवार को 12वीं कक्षा की छात्राओं की विदाई के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय जीवन की यादों को मंच पर जीवंत कर दिया। विदाई के अवसर पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। डीएवी विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और विद्यालय से प्राप्त संस्कार उन्हें भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। मौके पर विद्यालयके प्राचार्य एके झा, कमेटी सदस्य प्रकाश राम गुप्ता, फिरोज रजा, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंजन शर्मा, ईश्वरी नारायण पांडे, अजय राणा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.