धनबाद, अप्रैल 10 -- आर्य समाज द्वारा संचालित डीएवी 2 उच्च विद्यालय कतरासगढ़ की बदहाल स्थिति और शिक्षकों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के मामले में बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार को रानी बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कहा कि महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज की गौरवशाली परंपरा पर आज संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1969 में स्थापित इस विद्यालय की ऐसी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। शिक्षकों और शिक्षिकाओं को लगातार चार माह से वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। मौके पर उदय सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, गौतम मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.