हजारीबाग, सितम्बर 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी से कक्षा सातवीं तक की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक तय तिथि से पूर्व विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का नामांकन पूरा कर सकते हैं।विद्यालय पिछले सत्र से ही बाल वाटिका के अंतर्गत एलकेजी, यूकेजी., कक्षा प्रथम और द्वितीय का संचालन कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शुरुआती वर्षों से ही बच्चों की शैक्षिक नींव को मजबूत करना है। यहां शिक्षा का उद्देश्य बच्चों पर पढ़ाई का बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें खेल-खेल में सीखने, कहानी-कथन, चित्रकला, संगीत, योग और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए स्वाभाविक रूप से सक्षम बनाना है। प्रारंभिक श...