डीएवी स्वांग में समर कैंप व स्पेशल क्लासेस
बोकारो, मई 20 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में एक सप्ताहीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थी पूरे जोश और उमंग के साथ भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, योग, संगीत, नृत्य तथा आर्ट एंड क्राफ्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य एके मिश्रा के निर्देशन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक स्पेशल क्लासेस संचालित की जा रही है, जबकि एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया गया है।11. यह भी पढ़ें- समर कैंप : मार्शल आर्ट्स औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.