बोकारो, जुलाई 26 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग, सीसीएल में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत क्लस्टर-5 एथलेटिक्स मीट एवं कॉम्बेटिव स्पोर्ट्स का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। प्राचार्य सह क्लस्टर इंचार्ज एके मिश्रा ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सोमवार सुबह 8.30 बजे सीसीएल ग्राउंड, मुर्गा ग्राउंड पिपराडीह, स्वांग में होगा। वहीं समापन समारोह 28 जुलाई दोपहर 12.30 बजे और पुरस्कार वितरण समारोह 29 जुलाई दोपहर 3 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी स्पोर्ट्स-2026 का आगाज, 12 खेलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम यह भी पढ़ें- फुटबॉल में डीएवी सेक्टर 4 अंडर 14 व अंडर 19 में बना विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...