बोकारो, जुलाई 27 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग के खेल परिसर में सोमवार से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के तहत तीन दिवसीय क्लस्टर-वी स्तरीय एथलेटिक्स एवं कॉम्बैटिव स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की शुरूआत हो गई। क्लस्टर-वी के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा जीएम विनोद कुमार तथा स्वांग कोलियरी पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी, डीएवी क्लस्टर-वी के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर एवं डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा तथा विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए प्राचार्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और खेल ध्वज फहराकर किया। प्रतियोगिता में ट्रैक एंड फील्ड (एथलेटिक्स) स्पर्धाओं के साथ कराटे, ताइक्वांडो और कुश्ती जैसी कॉम्बैटिव खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- R...