बोकारो, मई 11 -- डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में सोमवार को अभिभावक-प्राचार्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्ग दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के लगभग 200 अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्य एके मिश्रा ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की। अभिभावकों की शिकायतों एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा बच्चों के विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार होता है। अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा विद्यालय द्वारा डायरी, व्हाट्सएप एवं फो...