बोकारो, मार्च 16 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग की पूर्व छात्रा निकिता साहू ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) की उपाधि प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। निकिता डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में सत्र 2016-17 एवं 2017-18 में कक्षा 11वीं व 12वीं (वाणिज्य संकाय) की पढ़ाई पूरी की थी। वह स्व नंदकिशोर साहू एवं कंचन साहू की सुपुत्री हैं। प्राचार्या डी बनर्जी ने निकिता तथा विद्यालय के जीएम सह अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है। विद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष निर्मल बेहुरा ने भी बधाई दी। 12. निकिता साहू।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...