बोकारो, मार्च 14 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में डीएवी स्वांग की छात्रा अंजली कुमारी का चयन प्रदर्शनी व परियोजना प्रतियोगिता के लिए किया गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं की छात्रा अंजली कुमारी के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। चयन के उपरांत प्रोत्साहन स्वरूप अंजली को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 10 हजार रुपये की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस राशि का उपयोग वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपने प्रोजेक्ट को तैयार करने में करेंगी। अंजली गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत अम्बा टो...