डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
पलामू, अगस्त 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के चियांकी स्थित एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत खो-खो के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राज्य स्तरीय आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, खेल-कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर डीएवी-लातेहार के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा रहे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद डीएवी गान और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने सर्वे भवन्तु सुखिनः प्रार्थना से प्रेरित स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी के सुख, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.