डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के क्लस्टर-2 योग एवं शतरंज प्रतियोगिता आज से
चतरा, जुलाई 24 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा में 24 जुलाई को डीएवी स्पोट्र्स-2026 (क्लस्टर-2) योग एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। स्कूल के प्रिंस्पल अजय कुमार चौबे ने बताया कि उद्घाटन समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी होंगी, जो प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर-2 के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं योग एवं शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ खेल भावना को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: डीएवी कथारा में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा यह भी पढ़ें- बाजपुर के मदर इंडिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.