डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता संपन्न
बोकारो, अगस्त 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में नेशनल स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, जीत का जुनून और सही प्रशिक्षण ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय तथा बोकारो का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 एथलेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.