डीएवी स्टेट गेम्स में राजवीर ने जीता कांस्य पदक
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- सोनभद्र। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी स्टेट गेम्स-2026 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज के कक्षा 10 के छात्र राजवीर सिंह ने अंडर-16 जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राजवीर सिंह सुकृत निवासी संजय सिंह के पुत्र हैं।राजवीर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सक्सेना, जिला क्रीड़ाधिकारी समीम अहमद, कोच विश्वास शर्मा, खेल शिक्षक सुनील कुमार, नीलम, सुरेश कुमार और मनोरंजन शर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि राजवीर के पिता संजय सिंह ने भी हाल ही में दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.