बोकारो, नवम्बर 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय अंडर 16 टी (टी-20) महादेव राय ट्रॉफी क्रिकेट चैंपियनशिप में रविवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में अभिमन्यु सिंह की गेंदबाजी की मदद से डीएवी स्कूल सेक्टर 4 की टीम ने अय्यप्पा स्कूल को 7 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अय्यप्पा स्कूल ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रनों का स्कोर बनाया। अंशुमन 22 , निखिल 20, आयुष 16 व रिषभ ने 15 रन बनाए। डीएवी 4 की ओर से अभिमन्यु सिंह ने 4 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। रुद्र प्रताप व आशुतोष सिंह को दो-दो सफलता मिली। डीएवी 4 की टीम ने जीत के लिए जरूरी 102 रन 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर बना लिए। रुद्र प्रताप सिंह ने 42 व आभास शर्मा ने 23 रन बनाए। अय्यप्पा स्कूल से ऋषभ ने 17 रन देकर दो विकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.