डीएवी स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन
कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा। डीएवी स्कूल झुमरी तिलैया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र पाठक, आकाश गुप्ता, मिथलेश कुमारी, राजेन्द्र शर्मा ने अपने होली के गीतों से पर्व को आनंदमय बनाया। शिक्षक जयदेस आचार्या के ढोलक के ताल पर शिक्षक नृत्य पर मजबूर हुए। मौके पर प्रचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भेद भाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर अन्य कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.