डीएवी स्कूल में शालिनी ने किया टॉप
काशीपुर, मई 15 -- काशीपुर। सीबीएसई 12 वीं में डीएवी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल काशीपुर में शालिनी पांडे ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांगी पुंडीर ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और लविश ने 87.60 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार चौबे ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों को फूलमाला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान बृजेश रावल, धर्मराज बिष्ट, अमित नेगी, उमेश शर्मा, सूर्य प्रकाश मौर्य, रुचि गौड़, संतोषी जोशी, हीरा सिंह,आरती चौधरी समेत आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- डीएवी की नेहा कॉमर्स, आर्या साइंस में जिला में टॉपर यह भी पढ़ें- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 8बी के छात्रों का उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.