कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में रविवार को विश्व महासागर दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महासागर संरक्षण और स्थिर जलवायु की आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में छात्रा इशिका ने कहा कि स्वस्थ महासागर एवं संतुलित जलवायु पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं छात्रा शांभवी सिंह ने इस विषय पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। दिव्या राणा, अनुष्का गुप्ता, अनाराध्या कश्यप, अदृती मंडल, आयुषी कुमारी और आरुषी प्रिया ने आकर्षक पोस्टर एवं प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से अपनी जागरुकता प्रदर्शित की। विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा सिंह ने छात्रों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.