लोहरदगा, फरवरी 7 -- ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जीपी झा ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर भारत के महान शिक्षाविद थे। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे जिन्होने दयानन्द ऐंग्लो-वैदिक कालेज आन्दोलन (डीएवी आंदोलन) में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होने अपना पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। उन्होंने इस संस्था की आजीवन अवैतनिक सेवा की। वे डीएवी पब्लिक स्कूल पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सुदूरवर्ती पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में 200 से भी अधिक स्कूलों की स्थापना की, जो आज भी सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। यह उनके दलित, पिछड़े और शिक्षा से वंचित आदिवासी बच्चों के प्रति विशेष लगाव का सूचक है। ऐसे महात्मा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.