कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर हिंदी व अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता और राजा राममोहन राय एवं दयानंद सदन के बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में आराध्या सिंह, आकृति सिंह और अनन्या गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण में ईशू, आभ्या श्री और सभ्यता सिंह ने इसी क्रम में पुरस्कार जीते। हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजा राममोहन राय सदन ने दयानंद सदन को 3-0 से पराजित कर विजेता घोषित किया। रेफरी की भूमिका उज्जल घोष और अनिल कुमार ने निभाई। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहा कि "सावधानी ही सुरक्षा का मूल मंत्र है।" कार्यक्रम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.