डीएवी स्कूल में प्रबंधक व अभिभावकों के बीच बैठक
कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया मे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच शुक्रवार को हुई। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यालय की शुल्क संरचना, पोशाक (ड्रेस) की जानकारी अभिभावकों को दी। बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्य ने अभिभावकों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिये। इस संवाद से दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की भावना और सुदृढ़ हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.