कोडरमा, दिसम्बर 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.