देवघर, मई 4 -- चितरा ,प्रतिनिधि। ईसीएल के अधीन संचालित चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की बस सेवा के बढ़े हुए किराए को लेकर अब सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने प्रबंधन के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे मध्यम वर्गीय अभिभावकों के साथ अन्याय बताया है।

बस किराए में वृद्धि रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रणधीर सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में स्कूल बस का किराया मात्र 200 रुपए था, जिसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपए किया गया। लेकिन वर्तमान में सीधे 800 रुपए तक की वृद्धि कर दी गई है, जो पूरी तरह अनुचित और अव्यवहारिक है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि यह किराया वृद्धि किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। यह सीधे-सीधे अभिभावकों का आर्थिक शोषण है।

विरोध का आह्वान उन्होंने सभी अभिभावकों से एकजुट होकर इ...