डीएवी स्कूल बनियाहीर में छात्रों संग शिक्षकों ने किया योग
धनबाद, जून 22 -- जोड़ापोखर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बनियाहीर डीएवी स्कूल में रविवार को योग दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा ने व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग को अति आवश्यक बताया। जीव विज्ञान के शिक्षक कमलेश कुमार ने विभिन्न आसनों का प्रायोगिक अभ्यास कराया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा और अंग्रेजी शिक्षिका रेनू सिंह ने योग के आसन करके दिखाए। वहीं, शारीरिक शिक्षक असीम प्रियदर्शी और शिक्षिका अरुनधती मिश्रा ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- योग विज्ञान संस्थान ने शिविर में योग के फायदे गिनाएं यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों ने स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया संदेश यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में योग दिवस मना
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.