गोड्डा, फरवरी 3 -- पथरगामा। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने पथरगामा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ श्री गौतम ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधा, बेंच-डेस्क सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में परीक्षा संचालन के लिए मुकम्मल तैयारी कर ली गई है और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.