पटना, दिसम्बर 29 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट रोड खगौल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन हुआ। समारोह में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सीबीएसई 12वीं 2025 की बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले 16 और 10वीं के 98 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित हुए। मौके पर सहकारिता सह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक राकेश ओझा, प्राचार्य एसके झा, डॉ. राजीव रंजन सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...