हजारीबाग, मार्च 25 -- बरही प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा राधिका कुमारी के फ़ूड सेफ्टी आफिसर बनने पर बुधवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने राधिका को सम्मानित करते हुए कहा कि अपने पहले ही प्रयास में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति हासिल की है। राधिका की इस उपलब्धि से डीएवी पब्लिक स्कूल बरही और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। राधिका कुमारी पिता राजेंद्र ठाकुर और माता सावित्री देवी की सुपुत्री है। राधिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही से प्राप्त की थी। राधिका की सफलता अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.