डीएवी सेक्टर-4 में 'भारत की विस्मृत वीरांगनाएं' विषय पर स्किट प्रतियोगिता
बोकारो, अगस्त 10 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 'भारत की विस्मृत वीरांगनाएं' विषय पर इंटर-हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की उन वीरांगनाओं से परिचित कराना था, जिनके योगदान को इतिहास में अपेक्षित पहचान नहीं मिल सकी।
प्रतियोगिता की प्रस्तुतियाँ दयानंद हाउस के विद्यार्थियों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई के साहस, स्वामीभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। बिरजानंद हाउस ने असम की युवा क्रांतिकारी कनकलता बरुआ के अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। श्रद्धानंद हाउस की प्रस्तुति में झारखंड की वीरांगनाओं फूलो-झानो की शौर्यगाथा दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.