डीएवी सेक्टर 4 में वैदिक जागृति शिविर का शुभारंभ
बोकारो, अगस्त 11 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए वैदिक जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक उत्थान, अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता व आत्मरक्षा की भावना को विकसित करना है। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा वैदिक मूल्यों पर आधारित ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, संयम, साहस, कर्तव्यबोध और संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बच्चों को विषम परिस्थितियों में सजग और आत्मनिर्भर बनने की क्षमता प्रदान करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.