बोकारो, जून 24 -- बोकारो,प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में बुधवार को कक्षा सात के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर एक परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय के असेंबली एरीना में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझा। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणा, उसके विभिन्न उपकरणों तथा शिक्षा, नवाचार और सूचना-साझाकरण में उसके उपयोग से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय में एआई सीखने, शोध कार्यों, रचनात्मक सोच के विकास और विभिन्न समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के आईटी विभाग के शिक्षक बिंदु प्रसाद और विजय कुमार ने एआई के विभिन्न उपकरणों और उनके उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर...