डीएवी सेक्टर-4 में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर-4 विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 7 तक के बच्चों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजन में विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया। जिनका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना व धरती मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करना था। नर्सरी से कक्षा-2 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे हेडगियर,बैचेज बनाकर पृथ्वी के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया और पृथ्वी बचाओ गीत, नाटक, कविता, फैंसी ड्रेस आदि के माध्यम से बच्चों ने मदर अर्थ को संरक्षित करने का उद्घोष किया। कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों ने सुंदर पोस्टर व स्लोगन तैयार कर पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.