डीएवी सेक्टर-4 में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू, 300 शिक्षकों ने लिया भाग
बोकारो, जून 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शनिवार से तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, गायत्री मंत्र एवं डीएवी गान के साथ हुई। कार्यक्रम में डीएवी जोन 'के' के विभिन्न विद्यालयों के करीब 300 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल शिक्षा विशेषज्ञ एवं रिसोर्स पर्सन अनिमेष चंद्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा डीएवी इस्पात विद्यालय 12-ई के प्राचार्य सुनील कुमार, डीएवी इस्पात 9-ई के प्राचार्य सुनील कुमार, डीएवी इस्पात 8-बी के प्राचार्य अनुपल सागर, डीएवी इस्पात 2-सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह तथा प्राचार्य-सह-एआरओ जोन 'के' एस.के. मिश्रा भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.