डीएवी सेक्टर-4 में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो, जून 16 -- डीएवी पब्लिक स्कूल-4 में कक्षा 11वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व हवन यज्ञ के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यज्ञ में सहभागिता करते हुए सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता व उत्तम जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद इंडक्शन कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों की ओर से उपस्थित नवप्रवेशियों को विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों व उपलब्धियों की जानकारी दी गई। संस्कार और संस्कृति की अनुपम विरासत को सहज कर रखने की परंपरा के एक बानगी के रूप में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अपने कनिष्ठ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत अभिनंदन सुमधुर गीत, सरस कविता आत्मीय उद्बोधन से किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.