बोकारो, अप्रैल 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर-4 के कक्षा-छठी, सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई के नई शिक्षा नीति के अनुकूल सशक्त व बहुउपयोगी कौशल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत कक्षा- सातवीं के शिक्षार्थियों को बोकारो शहर एक प्रसिद्ध पौधशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जहां उन्होंने बागवानी और खेती के लिए उन्नत बीजों का चयन, अंकुरण की प्रक्रिया, पौधों की रोपाई, खाद एवं सिंचाई के तरीके, व पौधों के संरक्षण एवं देखभाल के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों, उनके उपयोग तथा नर्सरी प्रबंधन की मूलभूत तकनीकों को भी समझा। कक्षा -छह के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में किचन गार्डन का सृजन करते हुए बागवानी की मूलभूत विधियों, उपकरणों के उपयोग एवं पौधों की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.