बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर-4 में इनोविजन में विद्यालय स्तरीय क्लब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रदर्शनी में विज्ञान क्लब, गणित क्लब, साहित्य क्लब, कला वं शिल्प क्लब, पर्यावरण क्लब, एआई क्लब,इनोवेशन क्लब, होम साइंस क्लब, डांस व म्यूजिक क्लब व सामाजिक विज्ञान क्लब के कक्षा 3 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए साढ़े तीन सौ से अधिक मॉडल, चार्ट, पोस्टर, प्रयोगात्मक परियोजनाएं एवं रचनात्मक कृतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल कलेक्टर मुमताज अंसारी, साइंस फॉर सोसाइटी बोकारो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.