हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। रिज़र्व बैंक, रांची कार्यालय द्वारा संचालित उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत डीएवी सीनियर विंग, हजारीबाग में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के लिए एक व्यापक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार तथा सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने विद्यार्थियों और समाज को भी जागरूक कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 45 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता दिखाई और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक समझा। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों ...