डीएवी समर कैंप में बच्चों का चरम पर रहा उत्साह
रामगढ़, मई 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी स्थित डीएवी विद्यालय में समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ। कैंप के दौरान बच्चों ने पेंटिंग, डांस, संगीत, करियर गाइडेंस, वेब पेज डिजाइनिंग, साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी, व्यक्तित्व विकास सहित कई रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे सबने सराहा। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल प्रशांत भुइयां ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान से हुई, जबकि समापन शांति-पाठ के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.