डीएवी ललपनिया में साइबर सुरक्षा व साइबर सेफ्टी जागरूकता
बोकारो, जुलाई 16 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, टीटीपीएस, ललपनिया में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर सेफ्टी जागरूकता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल नागरिकता के प्रति जागरूक बनाना था। मुख्य वक्ता प्राचार्य तनमय बनर्जी ने विद्यार्थियों को डिजिटल फुटप्रिंट के महत्व को एक सरल एवं प्रभावशाली उदाहरण के माध्यम से समझाया। कहा कि जब हम समुद्र तट की रेत पर चलते हैं, तो हमारे पैरों के निशान पीछे छूट जाते हैं, जिन्हें समुद्र की लहरें कुछ समय बाद मिटा देती हैं। किंतु इंटरनेट पर हमारे द्वारा छोड़े गए डिजिटल निशान इतने आसानी से नहीं मिटते। इन्हें ही डिजिटल फुटप्रिंट कहा जाता है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां, साझा किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.