डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर मीट 2026 का शानदार समापन
मुंगेर, अगस्त 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, जमालपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट 2026 बिहार जोन का रविवार को रंगारंग समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। रेलवे के जेएसए मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 14 डीएवी विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह देखने को मिला। दो दिनों तक चले मुकाबलों के बाद घोषित एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल, इटवा नगर, बेगूसराय ने 254 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.