डीएवी राज्यस्तरीय खेल शुरू, 1350 खिलाड़ी पहुंचे
धनबाद, अगस्त 25 -- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में सोमवार दो दिवसीय डीएवी राज्यस्तरीय क्रिकेट, जूडो व कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। राज्य के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से लगभग 1350 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता डीएवी कोयला नगर ग्राउंड, बलियापुर तथा क्रेडो स्कूल ग्राउंड में हो रही है। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक एचआर मुरली कृष्ण रमैया ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डीएवी लोदना के पूर्व छात्र कुनैन कुरैशी बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चयनित होने एवं 16 लाख रुपये प्राप्त करने तथा श्रेष्ठ को झार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.