डीएवी मॉडल स्कूल में समर कैंप संपन्न, 300 छात्रों ने लिया हिस्सा
धनबाद, मई 21 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में आयोजित समर कैंप का समापन गुरुवार को हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूल के सभी वर्गों के 300 छात्र-छात्राओं ने बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंड बॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कराटे, वुशु, खो-खो और चित्रकारी में उत्साह से भाग लिया। समापन पर प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि समर कैंप से बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित होती है और पढ़ाई का तनाव कम होता है।प्रशिक्षक के रूप में संतोष सिंह, एडी प्रसाद, कुमकुम चक्रवर्ती, सोनू कुमार ठाकुर और चित्रकारी में एसी दास ने मार्गदर्शन दिया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.