डीएवी मॉडल स्कूल में श्रावणी पर्व का समापन
धनबाद, अगस्त 30 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में 22 से 28 अगस्त तक श्रावणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ वैदिक हवन से हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों ने वैदिक संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि श्रावणी पर्व वैदिक संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। हवन, पौधरोपण और राखी निर्माण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। पूरे सप्ताह विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.