धनबाद, अप्रैल 14 -- डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह, विख्यात वीणा वादक तन्त्रीसम्राट पंडित सलिल विश्व मोहन भट्ट (सात्विक वीणा के रचयिता) और तबला वादक कौशिक कोनवार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। कलाकार पंडित सलिल भट्ट और कौशिक कोनवार ने राग परमेश्वरी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की जुगलबंदी से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या महुआ सिंह ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- बैसाखी व अंबेडकर जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निबंध लेखन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.