डीएवी मॉडल स्कूल में अंतर-गृह प्रतियोगिता
धनबाद, मई 14 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल, डिगवाडीह में आयोजित अंतर-गृह प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सुबह की प्रार्थना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में बुलेटिन बोर्ड डिस्प्ले, विज्ञान और समाज विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में वृजानंद हाउस ने प्रथम स्थान पाकर अपना दबदबा बनाया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्या महुआ ने पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस दौरान श्रद्धानंद हाउस, दयानंद हाउस और हंसराज हाउस भी विभिन्न श्रेणियों में उपविजेता रहे। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.