डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में सम्मान समारोह का आयोजन
धनबाद, अप्रैल 16 -- सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता के बाद डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र हर्ष राज ने 98.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि जिले में प्रथम और राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह और वरिष्ठ शिक्षकों ने हर्ष राज को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा कुमारी (95.2%) और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे विष्णु मोदक व सौरभ कुमार यादव (95%) को भी उनकी उपलब्धि के लिए सराहा गया। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि छात्रों की अनवरत मेहनत और हमारे शिक्षकों के निस्वार्थ समर्पण का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.