डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस
धनबाद, सितम्बर 6 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि और हवन के साथ हुआ। इस मौके पर बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर कक्षाएं संचालित कीं और उनके कर्तव्यों को समझा। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण के जरिए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुओं के प्रति आभार जताया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को जीवन में उतारना ही सच्ची गुरु-दक्षिणा है। यह भी पढ़ें- Godda News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.