गुमला, जुलाई 9 -- गुमला, संवाददाता । डीएवी गुमला में गुरुवार को सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड टॉपर्स, जेईई एडवांस्ड क्वालिफायर तथा विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी दिलेश्वर महतो व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीसी महतो ने कहा कि डीएवी देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में शामिल है। जहां के विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय सेवाओं में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों की मेहनत,अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मेधावी आईएससी और आईसीएसई टॉपर्स...