चाईबासा, जनवरी 1 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी शिक्षिका डॉ.सरिता साव के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य ओपी मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य द्वारा स्वस्थ जीवन एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षक आरके द्विवेदी, जयंत कुमार पंडा, देवानंद तिवारी, विष्णु सतपथी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका सुधा सिंह द्वारा इस अवसर पर कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। शिक्षक त्रिदेव विश्वास, ओमीर चंद्र दास व जयप्रकाश द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.